फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur's wheat found in sager mandi

सागर जिला की मंडी में पकड़ा गया ललितपुर का गेहूं

Sun, 17 May 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lalitpur's wheat found in sager mandi
सीहोरा खरीद केंद्र पर खड़ी पुलिस व ट्रक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ललितपुर जिले का गेहूं मध्य प्रदेश के सागर जिले के सीहोरा स्थित खरीद केंद्र में पकड़ा गया। राहतगढ़ पुलिस ने कइयों को आरोपी बनाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सूचना से जिले के अफसरों में खलबली मच गई। उधर, जिले में गेहूं के स्टाक के मिलान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में किसानों को लाभान्वित करने के लिए गेहूं क्रय केंद्र एवं गल्ला मंडी का आरंभ किया गया है। जिला प्रशासन गेहूं खरीद पर नजर रखे हुए हैं। इसे देख कुछ व्यापारियों ने यहां के किसानों से औने-पौने दामों पर माल खरीद कर सागर जिले के मंडियों में बेचना आरंभ कर दिया है। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के सीहोरा खरीद केंद्र पर उजागर हुआ है।
विज्ञापन

राहतगढ़ थाना की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के गेहूं को ट्रैक्टर- ट्राली में भरकर किसानों का माल बताकर बेचा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली पर काम कर रहे मजदूर व ड्राइवर मौके से भाग गए। मौके पर दो ट्रकों में गेहूं के बोरे भरे पाए गए, जबकि तीन ट्रक खाली खड़े थे। पुलिस ने पूरे मामले की गहन छानबीन की तो गड़बड़झाला उजागर हो गया। राहतगढ़ पुलिस ने ट्रक मालिक, ट्रैक्टर मालिक, गेहूं मालिक, सोसाइटी प्रबंधक, आपरेटर व अन्य के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 32, मंडी एक्ट, सोसाइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ललितपुर के व्यापारियों का माल प्रतीत हो रहा है। वह समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए यहां माल लेकर आ रहे थे। यहां किसानों को बोनस भी दिया जाता है।

------
कोविड- 19 के तहत जिले को 46 हजार क्विंटल चावल का आवंटन हुुआ है। इसमें पांच किलोग्राम चावल प्रति यूनिट मुफ्त दिया जा रहा है। गेहूं की आपूर्ति जनपद को नहीं हुई है। हर महीने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा यूनीक कोड जारी किया जाता है। सागर जिले में पकड़े गए अनाज की बोरियों पर कोई कोड नहीं है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं।
- राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
----
किसी ट्रक को कोई भी पास जारी नहीं किया गया है। केवल यात्री बसों के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। जिले के गेहूं स्टाक का मिलान किया जा रहा है।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed