फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Priyanka Gandhi listen the plight of farmers

ललितपुर : किसानों की पीड़ा पर मरहम लगा गईं प्रियंका गांधी, छुआ महिलाओं का मर्म

Sat, 30 Oct 2021 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Oct 2021 02:25 AM IST
सार

लोगों ने लगाए नारे- दीदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।

विज्ञापन
Lalitpur: Priyanka Gandhi listen the plight of farmers
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे की राजनीति में हाशिए पर आ चुकी कांग्रेस को मजबूत करने में जुटीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को किसानों की पीड़ा पर मरहम लगाकर उनके दिलों में जगह बना ली। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड के बाद ललितपुर में किसानों के साथ हुई घटना पर पार्टी का नजरिया भी  स्पष्ट कर दिया। इस दौरान शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दीदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, के नारे लगाते रहे। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं से मिलकर भी उन्होंने नजदीकी बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में  किसानों को कुचल कर मार डालने की घटना से किसान आक्रोश में हैं। अब खाद न मिलने से किसानों में गुस्सा और बढ़ गया है। बुंदेलखंड के ललितपुर में ही खाद न मिलने पर सबसे ज्यादा बवाल हो रहा है। अभी तक चार किसानों की मौत हो चुकी है। प्रदेश सरकार की दुखती रग पर प्रियंका गांधी ने हाथ रख दिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने किसानों से कहा कि सरकार बनने पर उनका ऋण माफ कराया जाएगा। इतना कहते ही किसान नारे लगाने लगे दीदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। प्रियंका ने जहां पीड़ित परिजनों के आंसू पोंछे तो वहीं उनकी बेटियों को गले लगाया। वह अपनापन दर्शाते हुए घर के अंदर बने कमरों में भी घूमीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर निकलते ही गांव की महिलाओं से अभिवादन किया और गली में खड़ी महिलाओं से बातचीत भी की। उनके इस व्यवहार ने महिलाओं व किसानों के दिलों को छू लिया। सियासी गलियारों में ललितपुर से निकला संदेश बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश में किसानों को पार्टी से जोड़ने का काम भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed