फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Police encounter with businessman kidnapping accused, one shot, arrested

Lalitpur: व्यापारी अपहरण के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 10:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Sep 2025 10:18 AM IST
सार

पकड़े गये तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला के बताए गये हैं। आरोप है कि इन बदमाशों ने दुकान पर छोड़ने के बहाने व्यापारी को बाइक पर बैठाकर अपहरण का प्रयास किया था।

विज्ञापन
Lalitpur: Police encounter with businessman kidnapping accused, one shot, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा नाराहट में व्यापारी के अपहरण का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की शनिवार की सुबह थाना नाराहट के ग्राम डोंगरा खुर्द में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी गोली लगने से एक बदमाश अजय आदिवासी निवासी मोहल्ला नारेकपुर थाना पृथ्वीपुर जनपद निवाड़ी मध्यप्रदेश घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी राज आदिवासी व मोनू आदिवासी निवासी मोहल्ला नारेकपुर थाना पृथ्वीपुर जनपद निवाड़ी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। घायल अजय को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन



बताया गया कि कुछ दिन पूर्व इन बदमाशों ने अपहरण की मंशा से कस्बा नाराहट निवासी लक्ष्मीनारायण गुप्ता को दुकान पर जाने के बहाने से बाइक पर बैठा लिया था। व्यापारी ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई थी। मौके पर आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस को इनकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed