फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Murder of youth in Bachrai village creates panic, PAC deployed

Lalitpur: बछरई गांव में युवक की हत्या से दहशत, पीएसी हुई तैनात, दोस्त के घर से हुआ था शव बरामद

Sat, 20 Dec 2025 03:31 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 20 Dec 2025 03:31 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि दोस्त ने शराब पार्टी के दौरान घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मृतक के दोस्त की तलाश में जुट हुई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Murder of youth in Bachrai village creates panic, PAC deployed
गांव में पहुंचा पुलिस बल - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना नाराहट इलाके के बछरई गांव में एक युवक का उसके दोस्त के घर से संदिग्ध हाल में शव बरामद हुआ था। गांव में दहशत का माहौल है। हत्या की आशंका उसके दोस्त पर ही जताई जा रही है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शव देख मां हो गई थी बेसुध
मृतक की पहचान दीपक (27) पुत्र मुन्ना प्रजापति के रूप में हुई है। दीपक के माता-पिता बाहर मजदूरी के लिए गए हुए थे। शुक्रवार सुबह ही वह अपने घर पहुंचे तो वहां पर बेटा नहीं मिला। खोजबीन में पता चला कि गांव के ही एक दोस्त के साथ वह कुछ दिन से हैं। दीपक की जानकारी लेने के लिए मां उसके दोस्त के घर पहुंची तो बेटे का शव देख उसकी चीख निकल गई और वह बेसुध हो गई। शव के ऊपर एक लकड़ी, गाड़ी का टायर, पत्थर और चादर रखी हुई थी। आवाज सुन गांव के लोग भी पहुंच गए। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि दोस्त ने दारू पार्टी के समय घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और छानबीन में जुट गई थी। पुलिस उसके दोस्त की तलाश में भी लगी हुई है।
विज्ञापन


दस दिन बाद लौटा था घर
बताया गया कि मृतक दीपक की दो बेटी और एक बेटा है। वह अपने परिवार के साथ बाहर मजदूरी करता था। वह करीब दस दिन पहले ही घर लौटा था। गांव के लोग बताते हैं कि करीब 3 दिन से जिस दोस्त के घर उसकी लाश मिली वह उसके साथ घूम रहा था। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में मृतक के परिजनों ने शाम सात बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में पीएसी फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed