Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Murder in broad daylight over shop dispute

Lalitpur: दुकान के विवाद में दिनदहाड़े हत्या, युवक को घर बुलाकर चाकू से गोदकर सड़क पर फेंका, घटना से सनसनी

Fri, 30 Jan 2026 02:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 30 Jan 2026 02:44 PM IST
सार

युवक अपनी पत्नी के साथ विवाद सुलझाने के लिए व्यापारी के घर पहुंचा था। आरोपी उसे बहाने से दूसरे कमरे में ले गया और अचानक चाकू से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Lalitpur: Murder in broad daylight over shop dispute
मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

दुकान के विवाद को लेकर एक व्यापारी ने युवक को अपने घर बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घायल युवक को घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। मामला थाना कोतवाली इलाके के मोहल्ला नजई बाजार का है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


35 वर्षीय कृपासागर पटवा पुत्र हरि पटवा अपनी पत्नी रजनी के साथ दुकान से जुड़े विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी राकेश अग्रवाल के घर पहुंचा था। बताया गया कि आरोपी ने किसी बहाने सागर को घर के अंदर दूसरे कमरे में ले गया और अचानक चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना के वक्त कृपा सागर की पत्नी रजनी दूसरे कमरे में ही पति का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद जब सागर बाहर नहीं आया तो पत्नी को शक हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ सागर को उठाकर तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शहर में दहशत का माहौल बन गया। लोगों में आक्रोश देखा गया, वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


घटना के बाद के वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed