{"_id":"69d5cc8aa9ebfc68a206c229","slug":"lalitpur-four-days-later-the-theft-remains-unsolved-investigation-limited-to-suspects-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: चार दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, संदिग्धों तक सिमटी जांच, 3 अप्रैल को हुई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: चार दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, संदिग्धों तक सिमटी जांच, 3 अप्रैल को हुई थी चोरी
Wed, 08 Apr 2026 09:03 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:03 AM IST
सार
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित किया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन चार दिन बाद भी चोर नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में मोहल्ला नई तहसील के पीछे पिसनारी स्थित एक मकान में 3 अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की कार्रवाई फिलहाल संदिग्धों की पहचान तक ही सीमित है और चोर अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।
पिसनारी निवासी मोहम्मद शहीद के सूने मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से चांदी के जेवरात और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित किया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन चार दिन बाद भी न तो चोर पकड़े जा सके हैं और न ही घटना का खुलासा हो पाया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है और उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।