फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Foundation Day: Children carved clock tower and district map in pictures.

ललितपुर स्थापना दिवस : बच्चों ने चित्रों में उकेरा घंटाघर और जिले का नक्शा

Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur Foundation Day: Children carved clock tower and district map in pictures.

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। जनपद के स्थापना दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में पेटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विजयी रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।


एक मार्च को जिले का स्थापना दिवस है। इसको लेकर जिला प्रशासन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर सभी परिषदीय विद्यालयों में स्थापना दिवस को लेकर निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं शुरू की गईं। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में भाषण, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता कराई गई। पेंटिंग में बच्चों ने ललितपुर का नक्शा, घंटाघर और रामराजा मंदिर जैसे चित्र उकेरे। निबंध में जनपद की खूबियों को लिखा तो भाषण में जनपद के इतिहास के बारे में बताया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में हुई भाषण प्रतियोगिता में सचिन विश्वकर्मा प्रथम, अमन दूसरे व रिषीराज तीसरे स्थान पर आए। निबंध प्रतियोगिता में रिषीराज प्रथम, बारती द्वितीय और नरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। वहीं संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, राशि द्वितीय और भागवती तृतीय स्थान पर रहीं। इसके साथ विद्यालय में हमाओ ललितपुर लिखा हुआ एक सेल्फी स्टैंड रखा गया था। उक्त स्टैंड पर पहुंचकर बच्चों ने खूब सेल्फी खींची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed