Lalitpur: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, उनके पुत्रों की साठ लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट में हैं आरोपी
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, उनके भाई राजू यादव, बलबीर यादव, भवानी और धमेंद्र, हरी यादव पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने सभी गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर के आरोपी चल रहे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और उनके दोनों पुत्रों की करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क करने की कार्रवाई की। कुर्क हुई अचल संपत्ति में तीन बेशकीमती प्लाट और एक हाता शामिल है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, उनके भाई राजू यादव, बलबीर यादव, भवानी और धमेंद्र, हरी यादव पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने सभी गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों पर 14(1) की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। इस क्रम में पुलिस ने 25 सिंतबंर को कैलाश यादव और उनके परिजनों की कुछ संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की थी।
शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट की विवेचना कर रहे थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कैलाश यादव, भवानी यादव, धमेंद्र यादव पुत्रगण कैलाश यादव निवासी मोहल्ला तालाबपुरा के नाम प्लाटों को कुर्क करने के लिए प्लाटों पर पहुंचे।
कुर्की की कार्रवाई में पुलिस ने तीनों प्लाट और एक हाता को कुर्क करते हुए उन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया। कुर्क की गई अचल संपत्ति की कुल कीमत 59,04,885 रुपये है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये संपत्ति कुर्क होने के लिए बची हुई है। जिसकी कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
करीब दो करोड़ की संपत्ति पूर्व में पुलिस कर चुकी कुर्क
गैंगस्टर के आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, राजू यादव और बलवीर यादव की 25 सितंबर को पुलिस ने तीन मकान कुर्क किए थे। कुर्क हुई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ 96 लाख 79 रुपये थी।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी कैलाश यादव, भवानी और धमेंद्र यादव पर 14(1) की कार्रवाई के तहत शुक्रवार को संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
- अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर