{"_id":"689b06e2e8c7f7dd7d004d99","slug":"lalitpur-father-who-came-to-explain-was-attacked-with-a-stick-and-died-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: समझाने आए पिता पर लाठी से हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: समझाने आए पिता पर लाठी से हमला, मौत
Tue, 12 Aug 2025 02:48 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:48 PM IST
सार
पत्नी से झगड़ा कर रहे बेटे को समझाने आए पिता पर उसके ही पुत्र ने लाठी से हमला कर दिया है। जिसमें उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना गिरार अंतर्गत ग्राम हीरापुर सलोनी में सोमवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। आवाज सुनकर मौके पर समझाने पहुंचे पिता पर बेटे ने लाठी से हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी मड़ावरा केके मिश्रा बताया कि सोमवार को ग्राम हीरापुर सलोनी में एक युवक अपनी पत्नी से शराब के नशे में विवाद कर रहा था। युवक का पिता गोरेलाल मौके पर आया और बीच-बचाव करने लगा। शराब के नशे में चूर युवक ने अपने पिता धक्का-मुक्की करते हुए लाठी से हमला कर दिया। जिससे जमीन पर गिर गया गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसको इलाज के लिए मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां गोरेलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन