फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur Farmers blocked road due to fertilizer police and PAC being imposed

ललितपुर: खाद को लेकर किसानों ने लगाया जाम, मड़ावरा में पुलिस के डंडे से किसान व एक महिला चोटिल

Mon, 25 Oct 2021 01:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Oct 2021 01:08 PM IST
सार

सोमवार को किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने शहर के इलाइट चौराहे पर जाम लगा दिया। मड़ावरा में खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। यहां उन्हें रोकने गई पुलिस के डंडे से एक किसान व एक महिला चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Lalitpur Farmers blocked road due to fertilizer police and PAC being imposed
किसानों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद के मुद्दे को लेकर सोमवार को किसानों ने शहर के इलाइट चौराहे पर जाम लगा दिया। उच्चाधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन जिद पर अड़े रहे। मौके पर अब पुलिस और पीएसी को तैनात किया जा रहा है। जिले में किसानों को खाद के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


खाद वितरण को लेकर किसानों ने शहर के इलाइट चौराहे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसके बाद दोनों उच्चाधिकारी किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े थे और वे किसी की नहीं सुन रहे थे। इसके बाद अधिकारी लौट गए। अधिकारियों ने जाम स्थल पर पुलिस और पीएसी को तैनात करने का आदेश दे दिया था। पुलिस और पीएसी की तैनाती की जा रही थी।

विज्ञापन

मड़ावरा में खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। यहां उन्हें रोकने गई पुलिस के डंडे से एक किसान व एक महिला चोटिल हो गए। वहीं नाराहट में एक किसान के चोटिल होने के बाद किसी व्यक्ति ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया।

मड़ावरा में भीड़ को कम करने के लिए पुलिस ने डंडे फटकारे, जिसमें एक महिला सहित एक किसान चोटिल हो गया। गुस्साए किसानों ने रोडवेज की बस पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे सीओ केशवनाथ ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इधर, नाराहट स्थित सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी भीड़ को एक सिपाही ने लाइन में लगाने की कोशिश में डंडा फटकारा तो डंडा एक ग्रामीण के लग गया। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए सिपाही को घेर लिया। यह देख दरोगा मौके पर पहुंचे तो भीड़ में से किसी ने दरोगा के थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed