{"_id":"636a8f366693d238bb6cf8cd","slug":"lalitpur-farmer-died-on-field-went-to-water-the-ginger-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: किसान की खेत पर हुई मौत, अदरक की फसल में पानी देना गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: किसान की खेत पर हुई मौत, अदरक की फसल में पानी देना गया था
Tue, 08 Nov 2022 10:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:47 PM IST
सार
गांव बरौदा डांग निवासी कैलाश 42 पुत्र हल्के कुशवाहा मंगलवार को दोपहर मे अपने खेत पर अदरक की खेती की सिंचाई कर रहा था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने खेत पर गए, जहां वह अचेत पड़ा था।
विज्ञापन
खेत पर किसान की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौदा डांग में मंगलवार देर शाम 42 वर्षीय किसान की खेत पर मौत हो गई। घटना से परिजनों की चीख-पुकार मैच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव बरौदा डांग निवासी कैलाश 42 पुत्र हल्के कुशवाहा मंगलवार को दोपहर मे अपने खेत पर अदरक की खेती की सिंचाई कर रहा था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने खेत पर गए, जहां वह अचेत पड़ा था।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसे लेकर रात करीब आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैलाश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक काफी गरीब था। उसके पास मात्र एक एकड़ के करीब जमीन है, जिससे वह अपना गुजारा करता था। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन