Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Farmer bitten by snake while working in the field; family relied on faith healing rituals

Lalitpur: खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़फूंक, हुई मौत

Tue, 30 Jun 2026 07:08 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Jun 2026 07:08 PM IST
सार

परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए धार्मिक स्थल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Lalitpur: Farmer bitten by snake while working in the field; family relied on faith healing rituals
सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत पर काम करते समय थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी 40 वर्षीय अशोक को रविवार को सांप ने डस लिया। परिजन उसकी इलाज कराने के बजाए झाड़फूंक कराने में जुटे रहे। मध्य प्रदेश स्थित धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसका बड़ा भाई अशोक खेत पर काम करने गया था। यहां उसे सांप ने डस लिया। रात करीब 8 बजे जब वह घर वापस लौटकर आया तो बताया कि उनको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। वह लोग अशोक की आसपास गांव क्षेत्रों में झाड़फूंक को ले गए और यहां झाड़फूंक कराई। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद वह लोग उनको लेकर मध्य प्रदेश स्थित एक धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में अशोक की मौत हो गई। परिजनों शव लेकर घर लौट आए और घटना की सूचना थाना पाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भाई ने सांप के डसने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन


मृतक दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना पाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed