{"_id":"66b3c10a6b05e6f41a04cee3","slug":"lalitpur-dispute-arose-due-to-old-rivalry-four-people-of-a-family-including-two-minors-injured-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur : पुरानी रंजिश में हुआ विवाद... जमकर चलीं लाठियां, दो नाबालिगों समेत एक परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur : पुरानी रंजिश में हुआ विवाद... जमकर चलीं लाठियां, दो नाबालिगों समेत एक परिवार के चार लोग घायल
Thu, 08 Aug 2024 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने एक परिवार के लोगो के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। साथ मे बंदूक से फायरिंग की जिसमे चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालोन में दो पक्षों में चल रही पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर बुधवार की देर रात एक राय होकर लाठी डंडा और कुलहड़ियों से हमला कर दिया। इतना ही नही बंदूक से फायर किए जिससे अनुज राजा (14) पुत्र रकपाल सिंह, नत्थू सिंह (75 ) पुत्र सुबाजी, विक्रम सिह उर्फ नन्नेराजा (27) पुत्र बब्बू राजा, मुस्कान (17) पुत्री परमार सिह निवासी ग्राम लालोन को फायरिंग के छर्रे लगे। वह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जखोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन