फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Bodies of a man and a woman found hanging from a tree; both were married

Lalitpur: एक ही दुपट्टे के फंदे पर लटके मिले देवर-भाभी के शव, युवक के तीन बच्चे और युवती भी शादीशुदा

Mon, 31 Aug 2026 11:37 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 31 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

युवक व युवती आपस में ममेरे देवर-भाभी बताए जा रहे। वहीं, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Bodies of a man and a woman found hanging from a tree; both were married
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादीशुदा देवर एवं भाभी का शव गांव के बाहर पुराने मकान में एक ही दुपट्टे के फंदे पर सोमवार की सुबह लटके मिले। दोनों आपस में ममेरे देवर-भाभी बताए जा रहे। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन



थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम निवासी 26 वर्षीय महेंद्र और उसके मामा के पुत्र की 25 वर्षीय पत्नी छाया निवासी ग्राम नैगांव का शव ग्राम थनवारा में पुराने मकान के अंदर सोमवार की सुबह दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। मृतक भाई बिंदन ने बताया कि 29 अगस्त को महेंद्र घर से निकल गया था। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। जिसकी खोजबीन की थी। लेकिन पता नहीं चला था। 30 अगस्त को  थाना जखौरा पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज की थी। सोमवार की सुबह महेंद्र का मैसेज मिला कि वह गांव के पुराने मकान में आ गया है। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों  की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर महेंद्र और छाया का दुपट्टे के फंदे पर मृतावस्था में लटक रहे थे।
विज्ञापन


भोपाल में पति के साथ रहती थी युवती
मृतका छाया भोपाल में अपने पति के साथ रहती थी। महेंद्र और छाया आपस में ममेरे देवर-भाभी लगते थे। मृतक महेंद्र तीन पुत्रियों का पिता है, जबकि छाया की शादी को छह साल होने के बाद भी संतान नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
मृतक महेंद्र के भाई बिंदन और मृतका छाया के देवर तुलसीराम ने प्रेमप्रसंग के चलते दोनों के आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed