{"_id":"69088f9f1be1198eb40c375c","slug":"lalitpur-bike-passing-through-illegal-cut-on-highway-gets-hit-by-container-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: हाईवे पर अवैध कट से गुजर रही बाइक आई कंटेनर की चपेट में, मौके पर ही चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: हाईवे पर अवैध कट से गुजर रही बाइक आई कंटेनर की चपेट में, मौके पर ही चालक की दर्दनाक मौत
Mon, 03 Nov 2025 04:49 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 03 Nov 2025 04:49 PM IST
सार
हाईवे पर अवैध कट ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली है। ग्रामीणों के मुताबिक इस अवैध कट से कई बार दुर्घटनाएं हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद युवक को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाईवे पर अवैध कट ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली है। बाइक चालक कट से होकर सड़क पार कर रहा था इसी दौरान वह तेज रफ़्तार कंटेनर की चपेट आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।
घटना ललितपुर कोतवाली थाना इलाके के बिरधा चौकी क्षेत्र की है। बताया गया कि थाना नाराहट इलाके के ग्राम सतौरा निवासी 53 वर्षीय राजकुमार सीरौठिया बाइक पर सवार होकर ललितपुर से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह बिरधा बाईपास हाईवे पर मौजूद कट से निकला तभी तेज रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस अवैध कट से कई बार दुर्घटनाएं हो गई है।