{"_id":"69049cba4b895421400e0680","slug":"lalitpur-audio-of-sanitation-workers-offering-bribe-for-transfer-goes-viral-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: स्थानांतरण को लेकर रिश्वत देने के लिए सफाईकर्मियों का ऑडियो वायरल, एडीओ पंचायत बोले- मेरी आवाज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: स्थानांतरण को लेकर रिश्वत देने के लिए सफाईकर्मियों का ऑडियो वायरल, एडीओ पंचायत बोले- मेरी आवाज नहीं
Fri, 31 Oct 2025 04:55 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:55 PM IST
सार
बिरधा में स्थानांतरण को लेकर रिश्वत देने के लिए सफाईकर्मियों का ऑडियो वायरल हो रहा है, इसमें सफाई कर्मी आपस में एडीओ पंचायत को रिश्वत देने की पेशकश कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिरधा में स्थानांतरण को लेकर रिश्वत देने के लिए सफाईकर्मियों का ऑडियो वायरल हो रहा है, इसमें सफाई कर्मी आपस में एडीओ पंचायत को रिश्वत देने की पेशकश कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। हालांकि एडीओ पंचायत पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ रहे हैं।
कस्बा बिरधा का पंचायती राज विभाग इस समय पूरे जिले में चर्चाओं में है। हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिरधा महेंद्र कुमार के ड्राइवर और उनके एक सहयोगी ने सफाई कर्मचारियों का किस प्रकार से शोषण किया जा रहा है, इसकी पूरी पोल खोल दी है। पूर्व में भी डोंगराकला में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे, इस मामले के बाद अभी एक और ऑडियो पूरे जिले में काफी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में स्थानांतरण के नाम पर रुपये की लेन देन का मामला स्पष्ट रूप से सामने आया है। हालांकि अभी तक जिला पंचायत राज विभाग ने इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की है, एडीओ पंचायत पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
बिरधा पंचायत एडीओ महेंद्र कुमार का कहना है कि मैंने अपना स्पष्टीकरण उच्चाधिकारियों को दे दिया है, इस ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है, सफाई कर्मचारी आपस में बात कर रहे हैं, मेरा इस ऑडियो से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रिश्वत लेना व देना दोनों की अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए दोषियों पर विभागीय व वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।