Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur and Tikamgarh get water from Jamni Dam

Lalitpur News: जामनी बांध से ललितपुर और टीकमगढ़ को पानी

Mon, 16 Nov 2026 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur and Tikamgarh get water from Jamni Dam
9 किमी नहर उत्तर प्रदेश और 13 किमी नहर मध्य प्रदेश में
विज्ञापन

तीन हजार हेक्टेयर भूमि होती है सिंचित
साप्ताहिक समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जामनी बांध से ललितपुर के साथ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र की फसलों की भी सिंचाई होती है। रबी के सीजन में हर साल नहर के जरिये टीकमगढ़ क्षेत्र को पानी दिया जाता है। इसके लिए नवंबर में 14 दिन और जनवरी में सात दिन नहर का संचालन किया जाता है। इससे टीकमगढ़ क्षेत्र की करीब तीन हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।
मड़ावरा क्षेत्र से गुजरने वाली जामनी नदी पर वर्ष 1973 में जामनी बांध का निर्माण हुआ था। बांध का पूर्ण जलस्तर 403.55 मीटर और न्यूनतम जलस्तर 396.39 मीटर है। बांध में 92.80 मिलियन घन मीटर पानी भंडारित करने की क्षमता है। इससे निकलने वाली नहरों के जरिये दो दर्जन गांवों की करीब 11 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। यह बांध ललितपुर के साथ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र के लिए भी उपयोगी है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ क्षेत्र के लिए हर साल 60 क्यूसेक पानी दिया जाता है। इसके लिए बांध से करीब 22 किलोमीटर लंबी नहर निकाली गई है। इसमें नौ किलोमीटर नहर ललितपुर जनपद की सीमा में और 13 किलोमीटर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र में है। जनपद की सीमा में आने वाले खेतों की सिंचाई नौ किलोमीटर नहर से होती है, जबकि शेष 13 किलोमीटर नहर से टीकमगढ़ क्षेत्र के गांवों में सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सूखा या अन्य कारणों से कुछ वर्षों में नहर का संचालन नहीं हो सका है। इस वर्ष रबी की फसलों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग की ओर से मध्य प्रदेश जाने वाली नहर का संचालन किया जा रहा है।

सिंचाई के लिए 67 एमसीएम पानी आरक्षित
जामनी बांध की भंडारण क्षमता 92.80 एमसीएम है। इसमें सिंचाई के लिए 67 एमसीएम पानी आरक्षित है। पेयजल और अन्य वाणिज्यिक उपयोग के लिए 1.42 एमसीएम पानी निर्धारित है। बांध में उपयोगी जल की मात्रा 84 एमसीएम है।

230 किलोमीटर लंबी है नहर प्रणाली
जामनी बांध से करीब 230 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली निकली है। इसमें दो प्रमुख दायीं और बायीं नहरों के साथ माइनर, रजवाहे और कुलावे शामिल हैं। इनके जरिये करीब 11 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई होती है। सबसे अधिक सिंचाई रबी के सीजन में होती है, जबकि खरीफ के सीजन में जरूरत के अनुसार पानी दिया जाता है।


जामनी बांध से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र के लिए नहर के माध्यम से पानी दिया जाता है। यह पानी नहर संचालन के रोस्टर के अनुसार सिंचाई के लिए नवंबर और जनवरी माह में उपलब्ध कराया जाता है।
भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed