फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: An old woman who came to rescue a fight between two parties was pushed...death, case registered.

Lalitpur: दो पक्षों में हुई मारपीट में बचाने आई वृद्धा को दिया धक्का...मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 10:07 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Oct 2025 10:07 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सेमराबाई की मौत हो गई। सीओ तालबेहट रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Lalitpur: An old woman who came to rescue a fight between two parties was pushed...death, case registered.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बार थाना क्षेत्र के धमना गांव में शनिवार की रात को दो पक्षों के बीच मारपीट में धक्का देने से जमीन पर गिरकर घायल हुई 70 वर्षीय सेमराबाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतका के पौत्र सुनील वंशकार के मुताबिक 19 अक्टूबर की रात को उसकी पत्नी नेहा वंशकार घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव के मनीराम, अनिल, किशन शराब के नशे में गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर उसकी पत्नी नेहा की पिटाई करने लगे। नेहा के चिल्लाने पर उनकी दादी 70 वर्षीय सेमराबाई बचाने आई तो उन्हें धक्का मार दिया। जिससे सेमराबाई जमीन पर गिर गई और घायल होकर बेहोश हो गई। जबकि नेहा भी चोटिल हुई। आनन-फानन में सेमराबाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सेमराबाई की मौत हो गई। सीओ तालबेहट रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा

वहीं दूसरे पक्ष के मनीराम निवासी ग्राम धमना ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 19 अक्तूबर की शाम को वह घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव का ही रहीश, नंदलाल, मुकेश, नरेंद्र लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे। मकान पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे उसके बच्चे चोटिल हुए। पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि पिटाई में उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed