{"_id":"68cf9cfc10ead82efd09022f","slug":"lalitpur-a-farmer-riding-a-bike-to-buy-fertilizer-was-hit-by-a-speeding-truck-died-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: खाद लेने जा रहे बाइक सवार किसान में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर... मौत, हादसे के बाद से चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: खाद लेने जा रहे बाइक सवार किसान में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर... मौत, हादसे के बाद से चालक फरार
Sun, 21 Sep 2025 12:06 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:06 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि मूलचंद खेती किसानी करता था। खरीफ सीजन की फसल खराब हो जाने के बाद अब वह रबी सीजन की बुआई की तैयारी कर रहा था। इसके लिए बाइक से खाद लेने निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के बालाबेहट थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी मूलचंद अहिरवार (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से खाद लेने जा रहा था। बिरदा गांव के पास बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया। यहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मूलचंद खेती किसानी करता था। खरीफ सीजन की फसल खराब हो जाने के बाद अब वह रबी सीजन की बुआई की तैयारी कर रहा था। इसके लिए बाइक से खाद लेने निकला था। खाद की सहकारी दुकान ललितपुर में है। बिरदा गांव के पास पहुंचने पर उसे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर जा गिरा। ट्रक उसे कुचलता हुआ भाग निकला। सिर में गहरी चोट आ जाने के साथ ही हाथ, पांव में भी चोट आ गई। मूलचंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।