फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lal Sohan of Lalitpur did yoga on Everest

Lalitpur News: ललितपुर के लाल सोहन ने एवरेस्ट पर किया योगासन

Sat, 28 Sep 2024 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Lal Sohan of Lalitpur did yoga on Everest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम बरखेरा के लाल सोहन सिंह ने एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई कर दो दिन पूर्व बेस कैंप पर योगासन किया। सोहन सिंह करीब 24 वर्षों से चीन सहित विदेशों में लोगों को योग सिखा रहे हैं। चीन में सोहन को योग गुरु का दर्जा प्राप्त है।

ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बरखेरा में सोहन सिंह का जन्म हुआ था। उनकी मां कमला देवी योग करती थीं। जिले में उच्च शिक्षा हासिल कर राजस्थान के अलवर में पीजीडीसीए की मास्टर डिग्री ली। इसी के साथ योग सोहन के जीवन का हिस्सा बन गया। वर्ष 2000 में वह विदेश चले गए। चीन में सोहन योगा केंद्र की स्थापना की। जियामिन, शेनझेंन, गुईयांग, नानछांग, लोंगपेन आदि शहरों में योग सेंटर स्थापित किए। हाल ही में सोहन चीन से नेपाल पहुंचे। यहां से वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई शुरू की। कुछ दिन की चढ़ाई करने के बाद एवरेस्ट पर पहुंचे। यहां वेस कैंप पर 17598 फीट की ऊंचाई पर योगासन किया। उनके इस कारनामे को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed