{"_id":"60db7b3c8ebc3e9eb00d9a7e","slug":"lady-set-herself-fire-after-disput-with-husband-lalitpur-news-jhs1983296123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी के बाद आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से कहासुनी के बाद आग लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से कहासुनी के बाद महिला ने आग लगाकर जान दीलितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम इमलिया में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि चार माह पहले ही महिला के सुसर की मौत हुई थी, वह परिवार से अलग रहने की बात कर रही थी। पति से कहासुनी के बाद महिला ने आग लगा ली।
थाना बार के ग्राम इमलिया निवासी जयंतीबाई पत्नी बृजकिशोर अन्य परिजनों से अलग घर से करीब दो सौ मीटर दूर गांव में ही दूसरे मकान में पति व बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे जयंती दूसरे मकान में अटारी पर सोने चली गई और उसने वहां रखा ट्रैक्टर का डीजल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। आग की ऊंची लपटें देख पति व आसपास के लोगों ने परिजनों को बुलाया और आग बुझाई। इसके बाद तुरंत बुरी तरह से झुलसी अवस्था में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतका के जेठ सुजान ने बताया कि उसके पिता (मृतका के ससुर) की चार माह पहले ही मौत हुई है और जयंती परिवार के साथ अलग होने की बात कह रही थी। सोमवार की रात को उसकी इसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर खुद के ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। मृतका के एक बेटा व एक बेटी है। वहीं मृतका के मायके पक्ष से पिता काशीराम ने उसकी बेटी जयंती को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।