{"_id":"616f1ccaf14e9358e7373b16","slug":"lady-died-by-dumper-hit-lalitpur-news-jhs206990839","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
accident.jpg
- फोटो : accident.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत गाईयाघाट व कचनौंदाकलां के बीच एक डंपर ने बाइक पर सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे महिला की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया।
थाना बार के ग्राम बुरौगांव निवासी जशोदा (30) पत्नी सुनील साहू मंगलवार की दोपहर में अपने पति के साथ किराने की दुकान और करवाचौथ का सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से मुख्यालय जा रही थीं। दोनों अभी गाईयाघाट पर बानई नदी के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से दो डंपर आए, इसमें एक डंपर दूसरे डंपर को बगल से क्रॉस करता हुआ निकला और उसने दंपती की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार महिला सड़क पर काफी दूर जा गिरी और पति बाइक समेत घिसटता चला गया।
इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आईं। पति ने किसी प्रकार उठकर पत्नी को उठाया और एंबुलेंस बुलवाकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक बेटी व दो बेटा है। पति किराने की दुकान करता है। महिला गांव में ही घर पर करवाचौथ के सामान की दुकान लगाती थी।