फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lady died by corona, boy positive

एक संकमित महिला की मौत, एक बालक मिला कोरोना संक्रमित

Wed, 30 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
lady died by corona, boy positive
ललितपुर। मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड जांच को लिए गए 2801 सैंपल की जांच में एक बालक कोविड पॉजिटिव पाया गया है। कम संक्रमित मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। अब 13 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रिसाला कॉलोनी बुढ़वार रोड निवासी विद्यादेवी 58 वर्ष जिला अस्पताल में इलाज कराने आईं थी। इसकी कोविड जांच में संक्रमित पाई गईं। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उपचार के दौरान सोमवार की रात्रि में मौत हो गई। अब संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 126 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2801 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1418 सैंपल आरटीपीसीआर किट से और एंटीजन किट से 1383 व्यक्तियों के सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं, एंटीजन किट की आई जांच रिपोर्ट में एक बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 17 वर्षीय बालक है, जो होम आइसोलेशन में उपचार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2946 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 12694 हो गई है। इनमें अब तक 126 की मौत हुई और 12555 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। अब 13 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। वहीं बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2946 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

मंगलवार को जांच टीम द्वारा लिए गए 2801 सैंपल की जांच में एक बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, जिला अस्पताल में उपचार करा रही एक संक्रमित महिला की मौत हो गई।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed