फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   krushi harit patti contruction stoped

कृषि हरित पट्टी में प्रशासन का चला डंडा, रोके निर्माण कार्य

Sat, 19 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
krushi harit patti contruction stoped
राजघाट रोड पर निर्माण कार्य रोकवाते एसडीएम सदर केके सिंह। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला प्रशासन ने कृषि हरित पट्टी में धड़ल्ले से किए जा रहे निर्माण कार्यों को सख्ती से रोक दिया है। उन्होंने हिदायत दी कि दोबारा निर्माण आरंभ किया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से बगैर नक्शा पास कराए मकानों का निर्माण करा रहे लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सदर केके सिंह के नेतृत्व में विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता एसके प्रजापति, नगर पालिका के लिपिक महेंद्र यादव व पुलिस बल राजघाट रोड पहुंचा। यहां पर बगैर नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान लोगों से नक्शा आदि की जानकारी प्राप्त की लेकिन कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर उन्होंने 11 निर्माण कार्यों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि यदि नक्शा पास कराए बिना दोबारा निर्माण शुरू किया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

------------
कई अन्य स्थानों में भी किए जा रहे निर्माण
शहर में कई कॉलोनीनाइजर द्वारा कई अवैध कालोनी काटी जा रही है। इन कॉलोनियों में कॉलोनीनाइजर द्वारा सड़क, बिजली व नाली की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। लोगों सस्ते रेटों के लालच में प्लॉट खरीद लेते हैं। उसके उपरांत कई प्लॉट मालिकों के लिए इन सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ता है। पूर्व में प्रशासन द्वारा कई अवैध कॉलोनी चिह्नित की गई थी। उन स्थानों पर अवैध कॉलोनी के बोर्ड लगाए गए थे लेकिन कुछ महीनों बाद इन्हें हटा दिया गया। इससे ऐसे स्थानों पर खरीद फरोख्त शुरू हो गई, साथ ही कुछ ने निर्माण भी खड़े कर लिए और प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
राजघाट रोड के पास हरित पट्टी में निर्माण कार्यो की जानकारी मिली तो उन्हें रोक दिया गया। अन्य कहीं ऐसे निर्माण होने की जानकारी नहीं है। यदि अन्य जगह की सूचना मिलती है तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
केके सिंह, एसडीएम सदर
-----------
कृषि हरित पट्टी में निर्माण कार्य किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर 11 से 12 निर्माण कार्यों को रोका गया है।
एसके प्रजापति, अवर अभियंता, विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed