फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kotwal lalitpur

कोतवाली प्रभारी को पत्रकारों से परहेज

Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
kotwal lalitpur
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। शहर कोतवाली प्रभारी ने एक फरमान जारी कर पत्रकारों के कोतवाली परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को जारी किए गए आदेश में कोतवाली प्रभारी ने सभी उपनिरीक्षकों को अपने पास पत्रकारों को न बैठाने का निर्देश दिया है। निर्देश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर कोतवाली अंतर्गत एडीजी जोन अविनाश चंद्र के अगवानी के लिए कोतवाली में बंद एक छेड़छाड़ के आरोपी से परिसर की पुताई करवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पांडेय ने अपना बचाव करते हुए अपने अधीनस्थों को इस घटना का दोषी बताया था। इस बात से बौखलाए कोतवाली प्रभारी ने बृहस्पतिवार को एक नया फरमान जारी कर दिया। उन्होंने कहा है कि कोतवाली परिसर स्थित किसी भी कार्यालय में पत्रकारों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे उपनिरीक्षकों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खबरों का संकलन करने पहुंचे पत्रकारों को जब रोक दिया गया तब उन्हें कोतवाल के इस निर्देश की जानकारी हुई। हालांकि, इस तरह के फरमान को नोटिस बोर्ड पर तो चस्पा नहीं किया गया है, लेकिन उपनिरीक्षकों को मिले इस मौखिक निर्देश के बाद यह नियम लागू हो चुुका है।  
विज्ञापन


पत्रकारों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं
यदि पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है तो यह गलत है और यह नहीं किया जाना चाहिए।
सलमान ताज पाटिल, पुलिस अधीक्षक
-
कोतवाल से बात की जाएगी
कोतवाली में किसी का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी से बात की जाएगी कि क्यों यह निर्देश जारी किया गया। पत्रकारों को जानकारी देना प्रभारी का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक

ऐसा कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है। कोतवाली प्रभारी अवकाश पर हैं। उनके आते ही इस संबंध में बात की जाएगी।
एमपी सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक और प्रभारी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed