फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kishore's body found

सड़क किनारे पड़ा मिला किशोर का शव

Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kishore's body found
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुआंघोषी में रविवार की सुबह एक किशोर का शव सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी अशोक प्रजापति (17) पुत्र पप्पू प्रजापति मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। शनिवार की सुबह वह घर से दुकान पहुंचा और वहां से दोपहर करीब तीन बजे निकल गया। रात करीब आठ बजे उसने पिता को मोबाइल पर कुछ देर में घर पहुंचने की बात बताई जिस पर परिजन निश्चिंत होकर सो गए। वह रात भर घर नहीं लौटा। उसके माता-पिता रविवार को सुबह घर से खेत पर जाने के लिए निकले और जैसे ही गांव में ही मंदिर के पास पहुंचे थे कि तभी उनकी नजर निहाल सिंह के मकान के पास सड़क किनारे पड़े युवक पर पड़ी तो वह कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का बेटा अशोक निकला। इस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी और उसके शरीर पर कई गहरे चोटों के निशान थे। इस पर उसके माता-पिता वहीं बेसुध हो गए, जबकि आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उन्हें उठाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा जयराम प्रजापति ने बताया कि उनका भतीजा दसवीं की पढ़ाई करने के साथ ही मोबाइल की दुकान पर टीकमगढ़ में काम करता था। उसका भतीजा अशोक शनिवार की रात को अपने दोस्त व गांव के ही सोनू कुर्मी के जन्मदिन की पार्टी में भी गया था और वह वहां से रात साढ़े नौ बजे निकल गया था। उसने बताया कि उसके भतीजे को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उसके सिर व बायें पैर में चोटें हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने के चलते उसकी मौत होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed