फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kisan ne lagai phansi

किसान ने लगाई फांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
kisan ne lagai phansi
नाराहट थाना अंतर्गत ग्राम नीमखेरा में बुधवार को सुबह एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन किसान के फांसी लगाने का कारण बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान होना बता रहे हैं। ग्राम नीमखेरा निवासी भागीरथ (28) पुत्र नन्नू अहिरवार घर से सुबह करीब चार बजे रोज की तरह महुआ बीनने की कहकर निकला था, लेकिन महुआ न बीनकर उसने अपने ही खेत में लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी सुदामा ने बताया कि जब उसके पति दोपहर तक घर नहीं पहुंचे तो खाना लेकर वह खेत पर पहुंची। वहां महुआ के पेड़ पर उसका पति लटक रहा था। जोर जोर से चिल्लाने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और नाराहट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी आनंद पांडेय अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान की पत्नी सुदामा ने कहा कि उसके पति पर बैंक व साहूकारों का कर्ज था। इस साल उपज अपेक्षा के अनुसार नहीं हुई, जिससे वह परेशान रहता था। वह कर्ज चुकाने की चिंता में रहता था। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। एक बच्चा अभी कुछ महीने पहले ही हुआ है। परिवार का पूरा भार मृतक के ऊपर रहता था। खेती एवं गांव में दूसरों की मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ------ मृतक ने 2018 में एक लाख बासठ हजार रुपये का कर्ज लिया था। हमने जानकारी की है। मृतक ने दो दिन पहले गल्ला बेचा था और जुआ खेल गया था। इससे घर में विवाद हुआ था। - अभिषेक कुमार, तहसीलदार पाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed