फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kharif crops of about a quarter billion were ruined in the rain in Lalitpur

ललितपुर में करीब सवा अरब की खरीफ की फसलें बारिश में हुई बर्बाद

Thu, 29 Sep 2022 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kharif crops of about a quarter billion were ruined in the rain in Lalitpur
ललितपुर। जिले में लगातार हुई बारिश से खरीफ फसलों में उड़द,मूंग आदि का काफी नुकसान हो गया है। इससे किसान परेशान है। शासन के निर्देश पर डीएम आलोक सिंह ने तहसील स्तर पर नुकसान के कराए सर्वे में करीब 1.25 अरब के नुकसान की संभावना जताते हुए रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 3.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ की फसल किसानों ने बोयी थी। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से अधिकांश खेतों में उड़द, मूंग, तिल की फ़सलें खराब हो गई हैं। बारिश के बंद होने के बाद जब किसानों ने बची फसलों की कटाई शुरू की तो पिर बारिश होने से शेष फसलें बर्बाद हो गई। शासन के निर्देश पर डीएम ने तहसील स्तर पर फसल के नुकसान का सर्वे कराया था जिसकी रिपोर्ट संबंधित तहसील के एसडीएम ने जिला मुख्यालय भेज दी है। जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक नुकसान सदर तहसील क्षेत्र में करीब 48 करोड़, पाली में 26 करोड़, महरौनी में 32.50 करोड़, मड़ावरा में 22.23 करोड़ के अलावा तालबेहट में कहीं पर 33 तो कहीं पर 40 फीसदी से अधिक फसल का नुकसान बताया जा रहा है। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भेज दी है। बृहस्पतिवार को तहसील स्तर से आए डाटा का ऑनलाइन लोड कर शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गुलशन कुमार ने बताया कि तहसीलों से आई सर्वे रिपोर्ट में करीब 1.25 अरब के नुकसान का आंकल न किया गया है। रिपोर्ट का डाटा ऑन लाइन लोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीमा राशि मिलने की आस में किसान
खरीफ फसलों का बीमा तो किया गया था लेकिन नुकसान के आंकलन को लेकर बीमा कंपनी ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर ही क्राप कटिंग कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। किसानों को उम्मीद कि डीएम के निर्देश पर बीमा कंपनी जल्द यह कार्य पूरा कर लेगी जिससे रबी की बुबाई से पहले उन्हें कुछ पैसा मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में खरीफ की फसलों पर एक नजर
फसल क्षेत्रफल
उड़द 2.26 लाख हेक्टेयर
मूंग 4941 हेक्टेयर
सोयावीन 46087 हेक्टेयर
तिल 11535
नोट-शेष क्षेत्रफल में मक्का,मूंगफली,ज्वार, धान आदि की गई है।
जिले की सभी पांच तहसीलों की सर्वे रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है जिससे कुल नुकसान 1.25 अरब का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट को ऑनलाइन फीड कर शासन को भेजी जाएगी।-गुलशन कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed