फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kharif crop, three lakh nine thousand hecteer

तीन लाख नौ हजार हैक्टेयर में बोई जाएगी खरीफ फसल

Tue, 15 Jun 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
kharif crop, three lakh nine thousand hecteer
ललितपुर। मानसून की दस्तक देने पर खरीफ की बुवाई के लिए कृषि विभाग ने फसल की बुवाई का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 309078 हेक्टेयर में बुवाई होगी। इसमें सबसे अधिक 225730 हेक्टेयर में उड़द और 28065 हेक्टेयर में मक्का की फसल की बुवाई होगी। बुवाई के लिए किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जून माह में मानसून की दस्तक के साथ खेतों में नमी आते ही खरीफ की फसल की बुवाई का समय शुरू हो जाता है। इसके लिए किसानों ने बुवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बीज शोधन, खेतों की जुताई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। बारिश से खेतों में नमी आते ही फसल की बुवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

रबी की फसल की पैदावार कम होने से किसानों को रबी की फसल से अधिक लाभ नहीं हुआ है। अपने नुुकसान की भरपाई के लिए खरीफ की फसल करने में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने भी खरीफ की बुवाई का लक्ष्य तय कर दिया है। इस बार 309078 हेक्टेयर में बुवाई की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक 230024 हेक्टेयर में दलहनी फसलें बोई जाएंगी। खाद्यान्न 30237 हेक्टेयर बुवाई होगी और तिलहन 48817 हेक्टेयर में बोई जाएंगी। लक्ष्य को लेकर फसलों की बेहतर पैदावार के लिए विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। किसानों को फसलों की पैदावार के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ फसल का लक्ष्य तय हो गया है। इस बार 309078 हेक्टेयर में फसलें बोई जाएंगी। इसकी तैयारियां की जा रहीं है।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
फसल - हेक्टेयर
उड़द - 225730
मक्का - 28065
सोयाबीन - 21960
मूंगफली - 15644
तिल - 11213
मूंग - 4288
धान - 1414
ज्वार - 707
अन्य फसलें - 51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed