{"_id":"601da17c8ebc3e6ffe794c5d","slug":"keshav-smrity-park-developed-lalitpur-news-jhs1878343187","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव स्मृति के समीप खाली पड़ी भूमि पर बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव स्मृति के समीप खाली पड़ी भूमि पर बनेगा पार्क
विज्ञापन
park.jpeg
- फोटो : park.jpeg
ललितपुर। नगर पालिका परिषद सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से एक और पार्क बनाने जा रही है। नया पार्क केशव स्मृति के नजदीक बनाया जाएगा। इस संबंध में ईओ ने अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। वहीं, कीमती भूमि होने से कई लोगों की इस पर नजर लगी हुई है।
नगर में पहले से ही कई पार्क बने हुए हैं। इनमें डॉ. आंबेडकर पार्क, कांशीराम पार्क, चंद्रेशखर आजाद उद्यान पार्क, आजाद बाल क्रीड़ा स्थल, महाराजा अग्रसेन पार्क, ज्ञानचंद्र अलया पार्क, वैद्य तुलसीराम पार्क आदि शामिल हैं लेकिन इनमें
से अधिकतर पार्कों के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे हटकर अब एक और पार्क के निर्माण पर पालिका ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। नगर के बीच में केशव स्मृति के समीप भूमि खाली पड़ी हुई है। जिस पर पार्क निर्माण के लिए अनुमति मांगी है। ईओ ने लिखे पत्र में अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश 4 जनवरी के अनुसार इस नजूल भूमि नगर पालिका प्रबंध में है। इसके उचित प्रबंधन के लिए उसकी सुरक्षा और सफाई, रख-रखाव के मद्देनजर पार्क का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
धनाभाव में दो अन्य पार्कों का नहीं हो पाया सौंदर्यीकरण
नगर में जेल चौराहे के पास कांशीराम पार्क व सिविल लाइन में वैद्य तुलसीराम पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि की मांग की गई है लेकिन अब तक धनराशि अवमुक्त नहीं हो सकी है। वहीं, कांशीराम आवासीय कॉलोनी आईटीआई के पास एक पार्क बना हुआ है, इसे भी अंतिम किस्त अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है।
खाली भूमि पर पार्क बनाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में पार्क के निर्माण के लिए शासन से धनराशि की मांग की जाएगी।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद