फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Keep the health ATM and X-ray machine running smoothly in the district hospital: DM

जिला चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम और एक्सरे मशीन का संचालन रखे सुचारू: डीएम

Tue, 31 Jan 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Keep the health ATM and X-ray machine running smoothly in the district hospital: DM
ललितपुर।जिला चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम और एक्सरे मशीन का संचालन सुचारू रखने का निर्देश जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मंगलवार को हुई जिला स्वास्थ समिति की शासी निकाय बैठक के दौरान दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक हुई। जिसमें उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनआरसी में बच्चों की काउंसलिंग कराने और गोल्डन कार्ड निर्गत करने के लिए आशाओं का सक्रिय कराने के निर्देश दिए। योजनाओं में प्रगति लाने के लिए सभी को गंभीरता पूर्वक कार्य करने, जिला चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम और एक्सरे मशीन का संचालन सुचारू रखने को कहा। इसके साथ हेल्थ एटीएम का प्रशिक्षण लेने की बात कही। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण सहित कई गंभीर बीमारी होती है। इसके लिए फरवरी माह में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एलवेंड़ाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed