फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kbutra township school was found hanging in the lock

कबूतरा बस्ती स्कूल में लटका मिला ताला

Wed, 01 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kbutra township school was found hanging in the lock
school ,lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड जखौरा के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान नवीन प्राथमिक विद्यालय कबूतरा बस्ती विद्यालय बंद मिला। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सहरिया बस्ती में सुबह 8.20 बजे मध्याह्न भोजन नहीं पका था।
विज्ञापन


बीएसए शमीम खानम ने नगर से सटे गांवों के विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सहरिया बस्ती में सुबह 8.20 बजे मध्याह्न भोजन नहीं पका था। विद्यालय में प्रधानाध्यापक मौजूद नहीं मिली, उनके पति मध्याह्न भोजन पकाने की तैयारी करा रहे थे। रसोइया ने बताया कि तीन-चार दिनों से मिड-डे मील नहीं पका है। नवीन प्राथमिक विद्यालय कबूतरा बस्ती सुबह साढ़े आठ बजे बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय बम्होरीनांगल में 21 बच्चे मिड-डे मील खाते मिले।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में 90 बच्चे मध्याह्न भोजन खा रहे थे, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के 80 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 10 बच्चे शामिल थे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा जगत सिंह राजपूत ने भी मड़ावरा क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पकते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




साप्ताहिक सूचना देने में हो रही लेटलतीफी
खंड शिक्षा अधिकारी साप्ताहिक सूचना देने में लेटलतीफी कर रहे हैं, जिससे जनपद की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है।

शिक्षक संघों का विरोध पड़ा ठंडा
शिक्षक संघों ने ग्रीष्मावकाश में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन का विरोध किया था। इसके बाद न तो योजना बंद हो सकी और न ही अध्यापकों को योजना से पृथक किया गया। ऐसे में शिक्षक संघों का विरोध ठंडा पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed