{"_id":"65e0db4f0dc8d7305b034024","slug":"katan-mafia-active-game-going-on-with-tacit-approval-of-employees-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111118-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कटान माफिया सक्रिय, कर्मचारियों की मौन स्वीकृति से चल रहा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कटान माफिया सक्रिय, कर्मचारियों की मौन स्वीकृति से चल रहा खेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर रेंज में इन दिनों अवैध कटान माफिया सक्रिय हैं। अधिकांश पेड़ वन भूमि के काटे जा रहे हैं, लेकिन जब भी विभागीय अधिकारी रिपोर्ट तलब करते हैं, तो कर्मचारी अन्य विभागों की लापरवाही बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसा ही एक प्रकरण हाल में सामने आया है। वन विभाग की नर्सरी के पास अवैध कटान हुआ था, इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों ने बीट इंचार्ज से तलब की तो उन्होंने अवैध कटान को सिंचाई विभाग का एरिया बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।
सड़क किनारे, वन क्षेत्र व अन्य विभागों में खड़े हरे पेड़ों को खुलेआम काटा जा रहा है। माफिया की सक्रियता इतनी है कि ोवे खुलेआम अवैध कटान कर लकड़ी को आरा मशीनों पर कटवा देते हैं। इसके बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं की जाती। जनपद में कई आरा मशीनें ऐसी हैं, जो रात के समय भी संचालित हो रही हैं। सूत्रों ने बताया कि अवैध कटान की लकड़ी आरा मशीन वाले सस्ते दामों में खरीद लेते हैं। मशीन संचालकों की साठगांठ वनकर्मियों से होने के कारण उनसे कोई पूछताछ नहीं होती।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दैलवारा में माफिया ने वन कर्मियों के साथ की अभद्रता
ललितपुर रेंज अंतर्गत ग्राम दैलवारा में महुआ के दो पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा था। इसकी सूचना जब वन कर्मियों को मिली तो वहां वन दरोगा अशोक कुमार व वन रक्षक उमराव पहुंचे। वे महुआ कटाने संबंधी दस्तावेज मांगने लगे तो वहां खड़े लोगों ने वन कर्मियों के साथ अभद्रता कर डाली। जब उन्होंने पुलिस व अन्य विभागीय बल लगाने के लिए फोन लगाया, तो वे भाग खड़े हुए। वन कर्मी ट्रॉली पर लदी लकड़ी अपने साथ ले आए, साथ ही मुन्ना, बादाम व एक अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
गोविंदसागर बांध की तलहटी में अवैध कटान का मामला प्रकाश में आया है। जहां पेड़ काटे गए हैं, वह भूमि सिंचाई विभाग की है, उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी। अन्य क्षेत्रों में अवैध कटान को भी रोका जाएगा। जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।