फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   karmara school inpected by bsa

करमरा के विद्यालय में रखे मिले उपले व कबाड़

Wed, 17 Mar 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
karmara school inpected by bsa
School.jpg - फोटो : School.jpg
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बिरधा के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर तीन प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी व एक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोक दिया। ग्राम करमरा में विद्यालय में उपले रखे मिले और कबाड़ भरा था।
विज्ञापन

बीएसए रामप्रवेश ने उच्च प्राथमिक विद्यालय करमरा के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका आरती को 12 मार्च से आकस्मिक अवकाश उपस्थिति पंजिका में अंकित पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी को आरती के चार दिन के स्वीकृत अवकाश के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिए। अनुदेशक देवकी प्रजापति एवं अर्चना सिंह अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय के उपले (कंडे) कबाड़, टूटा हुआ फर्नीचर बर्तन, गंदगी मिली। ब्लैकबोर्ड मानक के अनुसार नहीं मिले। नामांकित कुल 139 बचों के सापेक्ष मात्र 11 बच्चे ही उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट के सापेक्ष कार्य पूर्ण नहीं मिले। दिव्यांग शौचालय नहीं बनाया गया। इस पर विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक मु असलम को वर्ष 2020-21 में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय करमरा (बिरधा) की उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला कि शिक्षा मित्र सुरेश कुमार विद्यालय कभी नहीं आते हैं। शिक्षा मित्र की बीएलओ कार्य के साथ विद्यालय में उपस्थिति कराने के निर्देश दिए। ब्लैकबोर्ड मानक के अनुसार नहीं मिले। नामांकित कुल 182 बचों के सापेक्ष मात्र सात बच्चे उपस्थित मिले। दिव्यांग शौचालय नहीं बना था। इस पर विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक जगदीश तिवारी को वर्ष 2020-21 में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय ठगारी में अनुदेशक प्रीति कुशवाहा अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय के प्रांगण में अत्यधिक गंदगी मिली। ब्लैकबोर्ड मानक के अनुसार नहीं थे। नामांकित कुल 115 बच्चों के सापेक्ष 14 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक दामोदर प्रसाद को वर्ष 2020-21 में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई। प्राथमिक विद्यालय कैथौरा में ब्लैकबोर्ड मानक के अनुसार नहीं मिले। नामांकित कुल 120 बचों के सापेक्ष मात्र 12 बच्चे उपस्थित थे। इस पर विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक माधुरी चौरसिया का मार्च माह का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed