ललितपुर। रविवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वीं जयंती कर्पूरी ठाकुर पार्क में मनाई गई। इसमें कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपना दल के जिला अध्यक्ष मोहन सैनी, राष्ट्रीय सचिव अरविंद पटेल व राष्ट्रीय सचिव महिला मंच अर्चना पटेल ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अरविंद पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के पिछड़ी जाति से मुख्यमंत्री बने। राष्ट्रीय सचिव महिला मंच ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब व पिछड़ी जाति में जन्में एक ऐसे व्यक्ति थे, जो अपने कृतित्व से बिहार के दो बार मुख्यमंत्री बने। वहीं, सेन समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाले घनश्यान दास सेन को अपना दल जिला कमेटी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस के दिशा निर्देशन में सभी जिला संगठन ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी का सौंपा। इस मौके पर जिला संगठन के व प्रदेश संगठन के पदाधिकारी में प्रतिभाग किया। इनमें सुखराम पटेल, कपूर पटेल, माधव सिंह पटेल, नंदराम पटेल, हरिराम बुनकर, आशीष पटेल, सोहन लाल पटेल, मिंटू सतभैया, पुष्पेंद्र पटेल, विजय कुमार साहू, नंदकिशोर राजपूत आदि मौजूद रहे और संचालन जिला महासचिव आनंद पटेल ने किया।