फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   'Kapi Van' and 'Samriddhi Van' to be developed in Talbehat.

Lalitpur News: तालबेहट में बनेंगे कपि वन व समृद्धि वन

Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
'Kapi Van' and 'Samriddhi Van' to be developed in Talbehat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में वन विभाग द्वारा नगर पालिका के सहयोग से दो कपि वनों का निर्माण किया है। अब तालबेहट क्षेत्र में भी कपि वन और समृद्धि वनों का निर्माण किया जाएगा। कपि वन में बंदरों के लिए उचित फलों के इंतजाम के लिए यह कपि वन बनाया जा रहा है, जबकि समृद्धि वनों का निर्माण कृषि वानिकी व कार्बन क्रेडिट के माध्यम से किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाना है। इनमें बबूल, गुटेल, कदंब आदि के पौधों को रोपा जाएगा।

ललितपुर शहर में बीते दिनों दो कपि वनों का निर्माण किया गया है, जिसके तहत नगर पालिका द्वारा सुम्मेरा तालाब और वृद्धाश्रम के पास कुल दो कपि वनों की स्थापना की है। इसमें लगभग छह हजार फलदार पौधों का रोपण किया गया है। इसी प्रकार अब तालबेहट क्षेत्र में भी बंदरों और इंसानों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए कपि वन की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही तालबेहट वन रेंज के अंतर्गत किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाने के उद्देश्य से समृद्धि वनों की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि तालबेहट क्षेत्र में भी कपि वन और समृद्धि वन की स्थापना कर उनके अनुरूप पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed