फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kanpur business man booked case review demand

कानपुर में व्यापारी पर दर्ज मुकदमा की जांच कराई जाए

Tue, 08 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur business man booked case review demand
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने जाते व्यापारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बीते दिनों कानपुर में व्यापारी पर दर्ज किए गए मुकदमा की जांच की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों जनपद कानपुर अंतर्गत थाना बाबूपुरवा में मेसर्स भगवती इंटरनेशनल कंपनी के यहां एसओजी टीम द्वारा छापा मारकर करोड़ों रुपये का छुहारा सीज कर मुकदमा दर्ज किया है, जो कि गलत है। मामले में व्यापारी व उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जो पुलिस द्वारा झूठी प्रशंसा पाने का प्रयास है। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि छुआरा में किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं है। आरोप है कि पुलिस द्वारा बनाई गई कहानी काल्पनिक है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर फूड एनालिसिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड विभाग को जांच के लिए निर्देशित किया जाए। ज्ञापन पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, लखन लाल अग्रवाल, प्रीतम सराफ, अशोक जैन अनोरा, अज्जू बाबा, नवीन सिंघई, मज्जू सोनी, राजेश यादव, मणि शर्मा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed