फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jwellery stealed at home

घर पर सोते रहे परिजन, सोने चांदी के जेबरात उड़ा ले गए चोर

Thu, 14 May 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
jwellery stealed at home
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत कस्बा नाराहट में एक घर में चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, जबकि परिवार के सदस्य घर की छत पर ही सोते रहे। बदमाश ढाई लाख रुपये नकद भी चुरा ले गए। कस्बा नाराहट निवासी राणा राजा उर्फ पुष्प प्रताप पुत्र जानकी रमन सिंह बुंदेला ने थाना नाराहट पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह व उनके परिवार के सभी सदस्य बुधवार की रात को 11 बजे खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। देर रात को अज्ञात चोर उनके घर की खिड़की से चढ़कर उनके घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी में से सोने का हार, अंगूठी, आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह पांच बजे उठकर जब वह कमरे में गया तो कमरे के गेट खुले हुए थे और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उसके फसल के ढाई लाख रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed