फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Join mainstream Sahariya family

मुख्यधारा से जुड़ें सहरिया परिवार

Tue, 24 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Join mainstream Sahariya family
ललितपुर। बाल अधिकार सप्ताह के समापन पर सहरिया आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की गई। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आदिवासी गांवों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र में किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश चंद्र ने दीप जलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद में सहरिया समुदाय काफी पिछड़ा है। सरकार और संस्थाएं इनको मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही हैं। लेकिन, और तेजी से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल अधिकार सप्ताह में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ में प्रतीक्षा प्रथम, मनीषा द्वितीय और रजनीश तृतीय रहे। टॉफी दौड़ में शिवानी  प्रथम, राम सिंह द्वितीय व सौरभ तृतीय, चित्रकला में अंकिता प्रथम, अजय द्वितीय एवं रिया तृतीय रहीं। कबड्डी की विजेता टीम में भावना, मनीषा, सोनम, निक्की, चाहत, सौम्या, रोशनी, कामना, जया, आयुषी, अंकिता,  प्राशी, आफरीन और शिवानी ने प्रदर्शन किया। बालकों की विजयी कबड्डी टीम  में सोहिल,

मोहसिन, नीरज, गोविंद सहरिया, हरीराम व विधान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्रिकेट टीम में बजरंग गढ़ के सहरिया समुदाय के बच्चों का दबदबा रहा। इस टीम में जितेंद्र सहरिया, सीताराम सहरिया, भगवत सहरिया, जगन्नाथ सहरिया, राजू सहरिया, सुरेंद्र सहरिया, शिवम सहरिया, नीलेश सहरिया, महेंद्र सहरिया, मंगल सहरिया, बृजलाल सहरिया आदि प्रमुख रहे।

लड़कियों की क्रिकेट टीम में कृष्णा सहरिया, जयंती सहरिया, मिथलेश सहरयिा,  तेजा सहरिया, कौशल्या सहरिया, सजनी सहरिया, नेहा सहरिया, भारती सहरिया,  तारा सहरिया, सोनू सहरिया, अंकिता व रिया विजेता रहीं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


साईं ज्योति संस्थान द्वारा एक्शन एड संस्था के सहयोग से बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, संस्थान के सचिव अजय श्रीवास्तव, स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र के प्रबंधक अक्षय अलया, जिनेंद्र जैन, रमन शर्मा, सिद्ध गोपाल सिंह, राजीव  मिश्रा, गौरीशंकर मिश्रा, यास्मीन जहां, सीमा, हरगोविंद, शिवसिंह, कमलेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन महेश रिछारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed