फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jnfr to supply disruptions from breaking hours

जंफर टूटने से घंटों आपूर्ति बाधित रही

Sat, 01 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा शहर में विभिन्न तीन सब स्टेशनों में स्थापित आठ फीडरों के माध्यम से 26 वार्डों को बिजली आपूर्ति  की जाती है। आए दिन शहर में कभी हाईटेंशन तार तो कभी एलटी लाइन की केबलों या फिर ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते आपूर्ति घंटों बाधित बनी रहती है। बारिश कम होने के चलते जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है, वहीं घंटों बिजली आपूर्ति गुल हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को शहर में फीडर नंबर दो के तहत गल्ला मंडी के पास हाईटेंशन तार टूट गए, तो फीडर एक के अंतर्गत मुहल्ला रामनगर में एक ट्रांसफार्मर से फेस नहीं आने के चलते आपूर्ति ठप हो गई, हालांकि जानकारी मिलने के बाद विद्युत कर्मियों द्वारा फाल्ट सुधारकर आपूर्ति एक घंटे बाद सुचारु कर दी गई। वहीं, पुलिस लाइन में केबल बदलने के चलते कई घंटे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही बाईपास स्थित रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित एक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसके चलते शुक्रवार की दोपहर को विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित कराकर आपूर्ति सुचारु की गई। जबकि, रोस्टिंग के अलावा फाल्ट के कारण बिजली का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed