फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila panchayat election nomination

जिपं अध्यक्ष पद का नामांकन आज, चुनावी सरगर्मी बढ़ी

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat election nomination
ललितपुर। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी कर ली है। वहीं, राजनीतिक दल नामांकन के बहाने अपनी ताकत दिखाने की रणनीति बनाने में लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जिले के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम चार लाख रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। प्रत्याशियों को आचार संहिता का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। इसके तहत 26 जून को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इस दौरान उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वप्रमाणित पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो नामांकन पत्र पर अनिवार्य रूप से चस्पा करना होगा जबकि जमानत राशि निर्धारित लेखा शीर्षक के अधीन कोषागार चालान द्वारा जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन की समस्त प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में संपन्न की जाएगी। तीन जुलाई को मतदान व मतगणना आयोजित की जाएगी। उधर, राजनीतिक दल जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हासिल करने के लिए परिस्थितियों के हिसाब से रणनीति बदल रहे हैं। पूरा चुनाव निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। इससे भाजपा व सपा के खेमे बैचेनी देखी जा रही है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन पूरी तरह आश्वास्त नजर आए। उनका कहना है कि पार्टी के छह जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए थे। इसके पश्चात दो जिला पंचायत सदस्य पार्टी में और शामिल हो गए थे। इस तरह पार्टी के आठ सदस्य हो गए हैं। इसके अलावा आठ अन्य निर्दलियों ने अपना समर्थन देने का वायदा किया है। सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने बताया कि पार्टी के पांच जिला पंचायत सदस्य है और छह निर्दलियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। अन्य जिला पंचायत सदस्य भी संपर्क में बने हुए हैं।

-----
एक नजर में
कुल जिला पंचायत सदस्य 21, भाजपा के 8, सपा के 5, बसपा के 3, निर्दलीय 5, कांग्रेस निल है।
-----
दोपहर 12 बजे होगा सपा का नामांकन
समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी अतल देवी दोपहर 12 बजे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करेगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ रहेंगे।
-----
सुबह11 बजे भाजपा का नामांकन
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाश निरंजन द्वारा सुबह ग्यारह बजे नामांकन पत्र जमा किया जाएगा। इससे पहले सभी नेता तुवन मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे। बजरंग बली के दर्शन उपरांत नामांकन पत्र भरने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस दौरान सांसद, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed