फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila panchayat adyash election

जिपं अध्यक्ष पद की रणनीति बनाने में जुटी पार्टियां

Wed, 09 Jun 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat adyash election
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव होने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य अतल देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है तो भारतीय जनता पार्टी ने जगदीश सिंह लोधी को चुनाव का जिला संयोजक बनाया है। पार्टी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम पर मंथन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के उच्च नेतृत्व ने जिला पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखकर जिले के पंचायत चुनाव के लिए जिला संयोजक का दायित्व जगदीश सिंह लोधी को सौंपा है। वह जिला पंचायत चुनाव एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी की रणनीतिक व्यवस्था देखेंगे और चुनाव संचालन का भार भी संभालेंगे। इस संबंध में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश भैया, बलराम सिंह लोधी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जे के सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गंधर्व सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, धर्मेंद्र पाठक, आशीष रावत, हरी सिंह बुंदेला, बसंती लारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अवगत कराया कि जिला पंचायत सदस्य अतल देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से यह घोषणा की गई है। अतल देवी जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात बुढ़वार से निर्वाचित हुई हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी तक किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पार्टी के ऊपर स्तर पर नाम पर मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed