फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhrkhurani 13 thousand robbed

जहरखुरानी गिरोह ने युवक से 13 हजार लूटे

Tue, 07 Mar 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani 13 thousand robbed
जहरखुरानी गिरोह ने युवक से 13 हजार लूटे - फोटो : demo
होली के त्योहार पर रोडवेज बस से अपने घर लौट रहा एक मजदूर जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के लोगों ने युवक को बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बस स्टैंड पहुंचने पर जब परिचालक ने बेहोश देखा तो उसे सीएचसी पहुंचाया। जहर खुरानी गिरोह के लोग मजदूर की जेब में पडे़ 13 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

महोबा जनपद के महुआ बांध गांव निवासी सीताराम (24) पुत्र देशराज दिल्ली में मजदूरी करता है। होली के त्योहार को लेकर रविवार की दोपहर वह राठ आने वाली रोडवेज बस पर बैठा। सीताराम ने बताया कि एटा में बस के पहुंचने पर उसकी सीट पर आकर दो युवक बैठ गए। बताया कि कुछ देर बाद युवकों ने उसे बिस्कुट खिला दी। इसी के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। सुबह करीब आठ बजे जब बस राठ रोडवेज बस स्टैंड पहुंची तो परिचालक ने सीट पर लेटा देखा। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डा.मानसिंह ने बताया कि युवक का इलाज किया जा रहा है।  युवक ने बताया कि उसकी जेब में 13 हजार रुपये थे जो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed