फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhansi: Influencer swindles lakhs of rupees under the pretext of sending someone to Dubai

Jhansi: दुबई भेजने के नाम पर इन्फ्लुएंसर ने लाखों रुपये हड़पे, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Tue, 04 Aug 2026 08:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 04 Aug 2026 08:15 PM IST
सार

दुबई भेजने के नाम पर करीब 1.52 लाख रुपये की ठगी मामले में कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Jhansi: Influencer swindles lakhs of rupees under the pretext of sending someone to Dubai
थाना शहर कोतवाली, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई भेजने के नाम पर करीब 1.52 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी सोहेल खान ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में दुबई यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी उमैर अख्तर एवं उसके भाई उबैद से हुई थी। उमैर ने खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताते हुए आजाद वीजा और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले दो लाख रुपये मांगे। शिकायत के अनुसार, पहले 10 हजार रुपये एडवांस लिए गए, बाद में अलग-अलग किस्तों में कुल 1.52 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों वीजा दिलाने में टालमटोल करने लगे। कई महीने बाद भी वीजा न मिलने पर उसने पैसे मांगे। आरोपियों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उमैर अख्तर और उसके भाई उवैद के धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed