फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jaware immersion navratra

गांव- गांव में जवारों का किया विसर्जन

Mon, 26 Oct 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
jaware immersion navratra
कैप्सन - जवारे लेकर जाती महिलाए - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। मनोकामना पूरी होने एवं देवी मां को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन पूर्व घरों में बोए जवारे नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को परंपरागत तरीके से पवित्र जल में विसर्जित कर दिए गए। इस दौरान देवा माता मंदिर और मेहरावन माता मंदिर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में नवरात्र श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मनोकामना पूरी होने और देवी मां को प्रसन्न रखने के लिए श्रद्धालु अपने घरों में जवारे बोते हैं। नवरात्र की नवमीं को हवन और पूजन करके उनका विसर्जन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को आसपास के गांवों के लोग विसर्जन के लिए जवारे लेकर मंगल गीत गाते हुए मानसरोवर तालाब पहुंचे। सिद्ध क्षेत्र देवा माता और मेहरावन माता मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपने व्रत का समापन किया।
विज्ञापन

पुजारी रमेश प्रसाद अग्निहोत्री ने बताया दुर्गा सप्तशती के अध्याय 11 में वर्णित है कि जवारे देवी को प्रसन्न करने के लिए बोए जाते हैं। इससे घर में सुख का भंडार बना रहता है। वहीं, संतोष उपाध्याय ने बताया कि जौ इस सृष्टि की प्रथम फसल हैं। इनके बिना कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं पूरा होता है। इसलिए लोग इसे बोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजरौठा और भुचेरा संवाददाता के अनुसार उनके क्षेत्र में भी नवरात्र के विसर्जन के लिए जवारे निकाले गए। इस दौरान देवी मां के मंदिरों में रात में भजन और कीर्तन चलते रहे।

कैप्सन - माता के मंदिर पर जवारों का पूजन करते भक्त

कैप्सन - माता के मंदिर पर जवारों का पूजन करते भक्त- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed