फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Janpratinidi told light problem to urja minister

जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री को गिनाईं बिजली की समस्याएं

Wed, 06 May 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Janpratinidi told light problem to urja minister
ललितपुर। जनपद में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को विद्युत समस्याएं बताईं। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विद्युत संबंधी समस्याओं की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की थी। इसमें विद्युत अधिकारियों के अलावा संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याओं से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया था कि क्षेत्र में नये संयोजन जारी किए गए हैं। वहां पर मीटर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति आज तक नहीं पहुंची है, जबकि बिल जारी कर दिए गए हैं। वहां के बिल माफ किए जाएं। इस मामले में अधिशासी अभियंता ने स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ गांव ऐसे हैं, जहां आज भी बिजली नहीं है, उनमें जल्द ही विद्युत आपूर्ति की जाएगी और उसी के अनुसार बिल जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि विधानसभा महरौनी और मड़ावरा में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने की मांग की। इस पर महरौनी व मड़ावरा में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने के लिए अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। कुछ क्षेत्रों में सौभाग्य योजना का कार्य अधूरा होने की बात पर विधायक से सूची प्राप्त करके एवं सर्वे कराकर सौभाग्य योजना के बचे हुए कार्य पूरे कराने के निर्देश अधीक्षण अभियंता ने दिए। वहीं, पीटीडब्ल्यू के कनेक्शन बढ़ाए जाने और कैपेसिटर लगाए जाने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री/ विधायक महरौनी मनोहर लाल पंथ ने ऊर्जा मंत्री से किसानों को छूट देकर नलकूपों के संयोजन की संख्या में वृद्धि किए जाने तथा जारी किए गए नये संयोजन, जिनकी लाइन अभी तक चार्ज नहीं की जा सकी हैं, उनके बिल नहीं दिए जाने और लाइन के चार्ज होने के बाद ही बिल दिए जाने की बात रखी। उन्होंने यह समस्या भी रखी कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत जारी किए गए बहुत से कनेक्शन के बिलों में त्रुटियां हैं, जिन्हें ठीक कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने उक्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को दिए। अब विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रबंध निदेशक आगरा के निर्देश पर उक्त समस्याओं के निस्तारण का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed