फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jamni road

दो करोड़ से सुधरेगा जामनी मार्ग

Mon, 02 Jan 2017 01:02 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 02 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
jamni road
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शासन ने ग्राम गौना से लेकर जामनी बांध व पिपरट तक जर्जर हो चुके मार्ग की मरम्मत कराने को मंजूरी दे दी है। करीब दो करोड़ रुपए की लागत से इस मार्ग को सुधारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।  एक सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं तीन अन्य जर्जर हो चुके मार्गों की मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


कस्बा गौना से नाराहट, जामनीबांध होते हुए बहादुर व पिपरट तक के मार्ग की कुल लंबाई बीस किलोमीटर से अधिक है। इस मार्ग पर करीब एक सैकड़ा छोटे-बड़े गांव हैं। यह मार्ग इन गांवों को नेशनल हाइवे 44 से जोड़ता है। अंतिम छोर मड़ावरा-मदनपुर अंतरराज्जीय मार्ग से जोड़ता है। यह मार्ग पर काम करीब पंद्रह वर्ष पूर्व कराया गया था। इसके बाद समय गुजरते-गुजरते मार्ग के हालात और भी बदतर होते चले गए। स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने अनेकों बार सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर ली।
विज्ञापन

वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से जर्जर है। स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शासन द्वारा सड़क का निर्माण कार्य तो नहीं कराया जा रहा है, पर इस मार्ग के उच्चीकरण की स्वीकृति दे दी है। इससे भी ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकेगी। इस मार्ग के उच्चीकरण का कार्य दो हिस्सों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौना तिराहे से ग्राम नाराहट होते हुए जामनी बांध तक करीब 16.50 किलो मीटर लंबाई वाले मार्ग का उच्चीकरण का कार्य 1.41 करोड़ रुपए से और जामनीबांध से ग्राम बहादुरपुर होते हुए पिपरट तक 4.800 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग का उच्चीकरण का कार्य करीब 55 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। लोक निर्माण प्रांतीय खंड ने उक्त कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। अगले सप्ताह से कार्य शुरु हो जाएगा। उच्चीकरण में सड़क पर बने गड्ढों  को भरा जाएगा और पूरी सड़क पर 02 सेंटीमीटर मोटी लेयर चढ़ाई जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव शुरु होने से पहले क्षेत्रीय लोगों को यह एक बड़ी राहत है।

प्रतिनिधियों ने की थी टू-लाइन की मांग
करीब एक माह पूर्व मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत व क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में दो दर्जन क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों व सैकड़ों ग्रामीणों ने जर्जर हो चुके इस मार्ग का निर्माण कराने और मार्ग को टू-लाइन में तबदील कराने की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती और भारत सरकार को पत्र भेजकर स्वीकृति दिलाने की मांग की थी।
========
इन मार्गों को स्वीकृति का इंतजार
लोकनिर्माण प्रांतीय निर्माण खंड विभाग ने गौना-जामनीबांध मार्ग के साथ ही जनपद के जर्जर हो चुके तीन अन्य मार्गों का उच्चीकरण की स्वीकृति के लिए नवंबर माह में शासन को पत्र भेजा था। बानपुर-टीकमगढ़ पर करीब 4.400 किलो मीटर लंबे मार्ग के लिए 72 लाख रुपए, महरौनी-नाराहट के करीब 27.70 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 2.43 करोड़ रुपए और महरौनी-सौजना मार्ग के लिए 96 लाख रुपए की मांग की है। जामनीबांध वाले मार्ग के उच्चीकरण कार्य के लिए मंजूरी मिल गई है, लेकिन उक्त तीन मार्ग अभी-भी स्वीकृति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि तीनों मार्ग की स्थिति भी काफी खराब है।


एक सप्ताह में काम होगा शुरू
गौना तिराहे से जमानीबांध होते हुए पिपरट तक के संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर मरम्मत का कार्य भी शुरु हो जाएगा। बानपुर-टीकमगढ़ मार्ग और महरौनी तहसील से ग्राम सौजना और कस्बा नाराहट संपर्क मार्ग की मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है, जिसकी कुल लागत 04 करोड़ से अधिक है। शासन से स्वीकृति मिलते ही, इन सड़कों की भी मरम्मत करा दी जाएगी।
सुबोध कुमार
सहायक अभियंता, लोक निर्माण प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed