फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jamni Dam will be renovated with 3.60 crores

3.60 करोड़ से होगा जामनी बांध का जीर्णोद्घार

Mon, 31 Oct 2022 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Jamni Dam will be renovated with 3.60 crores
जामनी बांध फाइल फोटो -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जामनी बांध के जीर्णोद्घार के लिए शासन ने 3.60 करोड़ की धनराशि सिंचाई विभाग को जारी कर दी है। सिंचाई विभाग द्वारा बांध के जीर्णोद्घार के लिए करीब 19 करोड़ की मांग की गई थी। जिसमें शासन ने 1791.53 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। बांध के गेटों का आधुनिकीकरण का काम भी होना है। जोकि बांध के खाली होने पर गर्मियों में करने की तैयारी है। इस कारण शासन बाकी की धनराशि अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विश्व बैंक वित्त पोषित बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 के तहत जनपद के जामनी बांध के जीर्णोद्घार और पुनर्वास के लिए करीब 19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई गई थी। कुछ माह पूर्व शासन ने कार्ययोजना को मंजूरी दी थी। हाल ही में इस कार्ययोजना को वित्तीय स्वीकृति शासन से प्रदान कर दी गई है। जोकि 1791.53 करोड़ रुपये की है। जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में जामनी बांध के जीर्णोद्घार के लिए 3.60 करोड़ की धनराशि सिंचाई विभाग को जारी कर दी गई है। इस धनराशि से सिंचाई विभाग को मार्च 2023 तक काम कराना है। शेष बची 1791.53 करोड़ की धनराशि अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में मिलेगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में जामनी बांध पूर्ण रूप से भरा हुआ है। जबकि जीर्णोद्घार में प्रमुख काम मैनुअल गेटों का होगा। अभी तक यह हाथ से खोले जाते हैं। गेटों का आधुनिकीकरण, बांध के अपस्ट्रीम में पिचिंग, कंक्रीट स्पिल वे व बांध के लीकेज को बंद करने का काम शामिल है।
विज्ञापन

जामनी बांध में यह काम होंगे
ड्रिप फेज-2 योजना के तहत जामनी बांध के जीर्णोद्घार की कार्ययोजना में गेटों का आधुनिकीकरण, अपस्ट्रीम में पिचिंग, गेटों के पास सोलर लाइट, डाउन स्ट्रीम का सुदृढ़ीकरण, पैराविट की रिपेयरिंग, निरीक्षण भवन की मरम्मत, जामनी बांध से निकली नहर के हैड पर लगे दोनों गेट बिना प्रोटेक्शन शेड के है, जिस कारण जब कभी कोई भी व्यक्ति चोरी छिपे नहर के हेड गेट को खोल देता था, इस कारण से नहर के दोनों ओर लगे गेट पर प्रोटेक्शन शेड लगाया जाना प्रस्तावित है। इस शेड में ताला लगाकर गेटों को सुरक्षित किया जाएगा। बांध की सुरक्षा के लिए इस योजना के तहत टाइप वन स्तर के दो आवासों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें सिंचाई विभाग के बेलदार निवास करेंगे और बांध की सुरक्षा ड्यूटी सहित निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व बैंक की ड्रिप फेज-2 योजना के तहत हुआ था चयन
बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 योजना के तहत विश्व बैंक बैंक चयनित किए गए बांधों का आधुनिकीकरण करने के लिए धनराशि देता है। जिसमें विश्व बैंक 70 फीसदी पैसा देता है, जबकि 30 फीसदी धनराशि शासन देता है।

बांध के पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 के तहत जामनी बांध का जीर्णोद्घार करने को 1791.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। शासन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3.60 करोड़ रुपये जारी किए गए है। शेष धनराशि अगले वित्तीय वर्ष में जारी होगी। जारी की गई धनराशि से जामनी बांध जीर्णोद्घार का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
इं. सलमान खान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed