फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jain temple illigle contruction

पुरातत्व के अधीन मंदिर परिसर में अवैध निर्माण में जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पर मुकदमा

Mon, 24 May 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
jain temple illigle contruction
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत कस्बा क्षेत्र में पुरातत्व के अधीन जैन मंदिर एवं बुंदेला मंदिर परिसर में जैन मंदिर कमेटी बानपुर द्वारा अवैध निर्माण करने के मामले में थाना बानपुर पुलिस ने पुरातत्व विभाग की तहरीर पर जैन मंदिर कमेटी बानपुर के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देवगढ़ के अवर संरक्षण सहायक रविकांत रस्तोगी ने थाना बानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बानपुर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार नायक द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन केंद्रीय संरक्षित स्मारक जैन मंदिर एवं बुंदेला मंदिर पर निरंतर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी पूर्व में दो बार थाने में लिखित सूचना भी दी जा चुकी है। बीते रोज 22 मई को नायब तहरीलदार महरौनी के साथ निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य चालू पाया गया। निर्माण कार्य जैन मंदिर के समीप एवं बुंदेला मंदिर परिसर के अंदर कराया जा रहा है। यह भी बताया कि निर्माण कार्य संरक्षित क्षेत्र में कराया जा रहा है, जो कि प्राचीन संस्मारक एवं पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम के प्रावधानों से विपरीत है। अवर संरक्षण सहायक पुरातत्व की तहरीर के आधार पर थाना बानपुर पुलिस ने जैन मंदिर कमेटी बानपुर के अध्यक्ष के खिलाफ 19/30 प्राचीन स्मारक अधिनियम 1958 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed