फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jabran dalwayi ja rahi hai gitti

Lalitpur News: सड़क पर गड्ढे से आजिज आए ग्रामीणों ने जबरन डलवाई डंपर की गिट्टी

Sat, 31 Dec 2022 10:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
jabran dalwayi ja rahi hai gitti
ललितपुर-बिरधा। नेशनल हाईवे से ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली सड़क खस्ताहाल सड़क से आजिज आए भाजपा नेता और ग्रामीणों ने उधर से गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर को जबरन रोक लिया और सारी गिट्टी गड्ढे मे डलवा दी। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी कस्बा में गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़क पर पैचवर्क तक नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क बनवाने की मांग कर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से कस्बा में जाने वाली सड़क करीब 12 साल से खस्ताहाल है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। अमर उजाला ने इस सड़क की खबर को कई बार प्रकाशित की, लेकिन लोक निर्माण विभाग हर बार सड़क को जल्द बनवाने का वादा करता रहा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे ने कुछ दिन पहले प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के बिरधा पहुंचने पर सड़क को बनवाने की मांग की थी। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों के मुताबिक सड़क के गड्ढों से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से कई बार लोग गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। शुक्रवार को कस्बा से गिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर को देख स्थानीय लोगों के साथ भाजपा नेता ने डंपर को रोक लिया और उससे जबरन गड्ढों में गिट्टी डलवा दी। इससे लोगों को गहरे गड्ढों से कुछ राहत मिली। भाजपा नेता का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देंगे। इस पर भी ध्यान न दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी सड़क पर गहरे गड्ढों को नहीं भरा गया। इस संबंध में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से भी कहा था लेकिन विभागीय अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। यही वजह रही कि गिट्टी लेकर जा रहे डंपर को रोक कर गड्ढे में गिट्टी को डलवा दिया है। सड़क बनवाने के लिए जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा। - सुरेश कुमार टोंटे, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा

बिरधा कस्बा मार्ग का पेंचवर्क जल्द ही कराया जाएगा। ठेकेदार के डंपर में गिट्टी जा रही होगी जो कि लोगों ने गड्ढों में डलवा दी। इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed